गुमला
गुमला जिला अंतर्गत केंद्रीय सदस्यों, जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक के पदाधिकारियों एवं सभी BLA (बूथ लेवल एजेंट) की एक बैठक गुमला के अरमई स्थित स्वर्णभूमि बैंक्वेट हॉल में आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने बैठक में शामिल सभी पदाधिकारियों, नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के संबंध में विस्तृत जानकारी दी तथा इसके क्रियान्वयन के तरीके बताए। विनोद कुमार पांडेय द्वारा संगठन को अधिक मजबूत बनाने का आह्वान करते हुए उपस्थित पदाधिकारियों, नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
बैठक में केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह विधायक जिगा सुसरण होरो, जिला अध्यक्ष सह विधायक भूषण तिर्की, केंद्रीय सदस्य कलीम अख्तर, कलिस्ता बरवा, संजीव उरांव, शशि साहू, नुरुल होदा, जिला समिति के आरिफ अंसारी, रंजीत सिंह सरदार सहित हजारों पदाधिकारी, नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
